- Hindi News
- National
- Breaking News Live Updates Headlines 15 October Rajasthan Delhi Mp Uttarpradesh Maharashtra
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2021-22 के शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर बहस करने का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को आखिरी मौका दिया है। केजरीवाल के वकील द्वारा बार-बार स्थगन पर आपत्ति जताए जाने के बाद मंगलवार को यह फैसला आया। केजरीवाल के वकील ने कहा कि यह जांच एजेंसी द्वारा बिना किसी कारण के लिया गया नौवां स्थगन है, जिसके बाद कोर्ट ने मामले को 10 नवंबर के लिए लिस्ट कर दिया।