![]()
जयपुर-अजमेर हाईवे पर मंगलवार रात एक डीजल टैंकर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद टैंकर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
.
थानाधिकारी (दूदू) मुकेश खरड़िया ने बताया कि जयपुर-अजमेर हाईवे पर रात करीब 9:30 बजे यह हादसा हुआ। डीजल से भरे एक टैंकर के पहियों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर चालक ने तुरंत टैंकर को सड़क किनारे खड़ा किया और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
दूदू थाना पुलिस की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझ जाने से लोगों ने राहत की सांस ली।