The corporation will tender for one of the six parking sites, where slips will be issued through an online system. | पायलट प्रोजेक्ट…: 6 में से एक पार्किंग साइट का निगम लगाएगा टेंडर, जहां ऑनलाइन सिस्टम से पर्ची कटेगी – Ludhiana News

Actionpunjab
3 Min Read


भास्कर न्यूज | लुधियाना शहर की डेवलपमेंट करवाने के लिए एफएंडसीसी की मीटिंग मंगलवार को भी दूसरे दिन रखी गई। इस दौरान शहर की 6 पार्किंग साइटों में से केवल बीआरएस नगर ओरिएंट सिनेमा निकट मार्केट की पार्किंग साइट को ठेके पर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

.

यहां मैनुअल पर्ची सिस्टम नहीं रहेगा, जबकि एप्लीकेशन के माध्यम से वसूली की जाएगी और स्कैनर के माध्यम से लोग पार्किंग फीस अदा करते हुए ओवर चार्जिंग से बच सकेंगे। इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मेयर इंदरजीत कौर ने कहा कि शहर की सड़कों और अन्य डेवलपमेंट के कामों को भी मंजूरी दी गई है।

मीटिंग में मेयर के अलावा निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर और डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर मौजूद थे। बता दें कि कुल 625 प्रस्ताव में से अभी तक 473 प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। पहले दिन 300 प्रस्ताव मंजूर किए गए थे, दूसरे दिन 173 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। पिछले दिनों ये चर्चा खूब रही कि 80 लाख रुपए से ज्यादा पैसे खर्च करते हुए निगम जोन-डी में मेयर के ऑफिस का नए सिरे से रेनोवेशन किया जाएगा।

इसके बाद ये तय किया गया कि बजट को कम किया जाएगा और बजट कम करते हुए प्रस्ताव 62 लाख रुपए का बना दिया गया है। इस प्रस्ताव को भी एफएंडसीसी में पेश किया गया था, जहां ये तय किया गया कि दफ्तर पहले से ही सही कंडीशन में बना हुआ है तो 62 लाख रुपए अलग से क्यों खर्चे जा रहे हैं। कमेटी की आपसी सहमति के बाद मेयर ऑफिस के रेनोवेशन के नाम पर खर्च होने वाले 62 लाख रुपए के प्रस्ताव को रद्द कर दिया गया है।

ई-बसों के लिए बनेंगे दो डिपो: -प्रधानमंत्री ई-बस सेवा स्कीम के तहत शहर को 200 ई-बसें मिलनी हैं। ऐसे में इन बसों के लिए डिपो भी नए बनाए जाने हैं। मीटिंग में ये प्रस्ताव लाए गए थे और बसों को दो डिपो नए बनाने की मंजूरी दे दी गई है।

शहर के ट्यूबवैलों पर रखे हुए पुराने ऑपरेटरों को बदलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है और अब नए सिरे से नए कर्मी रखने के लिए मंजूरी दी जाएगी। -शहर के अलग अलग वार्डों में सीवरेज की सफाई सुपर सक्शन मशीनों से करवाने के आए प्रस्तावों को होल्ड कर दिया गया है, क्योंकि बिना टैंडर लगाए एक निजी कंपनी को सीधे काम सौंपने के प्रस्ताव पेश किए गए थे। माछीवाड़ा में फिर से निगम एक और एनिमल शैड बनाएगा, जहां आवारा पशुओं को रखा जाना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *