Bihar Election 2025 LIVE Update; BJP JDU RJD Congress | NDA Candidate List | NDA में उपेंद्र कुशवाहा नाराज, बोले- कुछ ठीक नहीं: शाह ने दिल्ली बुलाया; PK बोले- मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, RJD-कांग्रेस की पहली लिस्ट आज संभव

Actionpunjab
6 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Bihar Election 2025 LIVE Update; BJP JDU RJD Congress | NDA Candidate List

नई दिल्ली/पटना2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सम्राट चौधरी बुधवार सुबह कुशवाहा के आवास से निकले, लेकिन मीडिया से बात नहीं की। कुछ देर बार कुशवाहा अमित शाह से मिलने दिल्ली निकल गए। - Dainik Bhaskar

सम्राट चौधरी बुधवार सुबह कुशवाहा के आवास से निकले, लेकिन मीडिया से बात नहीं की। कुछ देर बार कुशवाहा अमित शाह से मिलने दिल्ली निकल गए।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA और महागठबंधन, दोनों गुटों में सीट शेयरिंग को लेकर रस्साकशी चल रही है। NDA में JDU और लोजपा (रामविलास) के बीच कुछ सीटों को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के उपेंद्र कुशवाहा महुआ सीट लोजपा (आर) को देने की अटकलों से नाराज हैं।

कुशवाहा को मनाने के लिए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार देर रात पटना स्थित उनके आवास पहुंचे। रातभर माथापच्ची के बाद भी कुशवाहा नहीं मानें तो दोनों नेता बुधवार सुबह उनके घर से लौट गए। .।

मुलाकात के बाद कुशवाहा ने पत्रकारों से कहा, “Nothing is well in NDA” (NDA में सबकुछ ठीक नहीं है।) इसके बाद अमित शाह ने कुशवाहा को फोन करके दिल्ली बुलाया। कुशवाहा नित्यानंद राय के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। उन्होंने पटना में RLM नेताओं की मीटिंग बलाई थी, जो स्थगित हो गई है।

इधर, महागठबंधन में राजद, कांग्रेस और VIP पार्टी अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। कांग्रेस ने 50 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगा दी है। पार्टी 60 से ज्यादा सीटों की मांग कर रही। हालांकि, राजद लगातार अपने कैंडिडेट को सिंबल बांट रहा है। पार्टी ने रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट दिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रशांत किशोर बोले- मैं खुद चुनाव नहीं लड़ूंगा, मेरे पास दूसरी जिम्मेदारियां

मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी ने फैसला लिया है कि मेरे पास पहले से बहुत काम है। वही काम करता रहूंगा। इतना काफी है। मैं चुनाव लड़ने जाऊंगा, तो 2-4 दिनों के समय का जो नुकसान होगा, उससे जन सुराज के कई प्रत्याशियों को नुकसान हो सकता है। इसलिए पार्टी के हित को ध्यान में रखते हुए, मुझे जो जिम्मेदारी मिली है, वो मैं करता रहूंगा।

बता दें कि प्रशांत किशोर के राघोपुर से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। हालांकि, मंगलवार को जन सुराज ने राघोपुर से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया। पार्टी ने इस सीट से चंचल सिंह को प्रत्याशी बनाया है।राघोपुर से लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तनातनी के बीच चिराग ने बांटा सिंबल, अपने भांजे प्रिंस को टिकट दिया

NDA में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच लोजपा (आर) अध्यक्ष चिराग पासवान ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। उन्होंने ब्रह्मपुर से हुलास पाण्डेय, गोविंदगंज से राजू तिवारी, गरखा से सीमांत मृणाल और बखरी से संजय पासवान को सिंबल दे दिया है। सीमांत मृणाल ऊर्फ प्रिंस चिराग पासवान के भांजे हैं।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुशवाहा शाह से मिलने दिल्ली हुए, बोले- उम्मीद है सब ठीक होगा

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा 71 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुका, 13 मंत्री और 46 विधायक रिपीट

भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस बार 10 विधायकों का टिकट कटा है। इनमें कुछ पांच बार से विधायक थे। इनमें विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव भी शामिल हैं। वह पटना सिटी सीट से पांच बार से जीत रहे थे।

भाजपा की पहली लिस्ट में राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री समेत 13 मंत्री, 46 विधायक ऐसे हैं, जिन्हें दोबारा टिकट मिला है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तारापुर और विजय सिन्हा लखीसराय से उतरेंगे। भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अब 30 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी है।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शहाबुद्दीन के बेटे राबड़ी आवास से तेजस्वी के साथ बाहर निकले

ओसामा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर (ब्लू शर्ट में) और तेजस्वी यादव पीछे सीट पर बैठे दिखे।

ओसामा ड्राइवर के बगल वाली सीट पर (ब्लू शर्ट में) और तेजस्वी यादव पीछे सीट पर बैठे दिखे।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मंगलवार देर रात राबड़ी आवास पर प्रत्याशियों को सिंबल बांटा। शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को भी सिंबल दिया। राबड़ी आवास से बाहर निकलते समय ओसामा के साथ तेजस्वी यादव भी उनकी कार में बैठे दिखे। उन्होंने राबड़ी आवास के बाहर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुशवाहा ने अपने सभी उम्मीदवारों को नॉमिनेशन करने से मना किया

महुआ विधानसभा सीट को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी खुलकर सामने आई है। उन्होंने अपने सभी उम्मीदवारों को नॉमिनेशन करने से मना किया है। वे दिल्ली में अमित शाह से मुलाकात के लिए गए हैं।

दरअसल, पहले महुआ सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को देने बात हुई थी, लेकिन अब चर्चा है कि महुआ सीट लोजपा (आर) के खाते में जा सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, कुशवाहा इस सीट से अपने बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे थे। चर्चा है कि वे अब किसी भी स्थिति में यह सीट छोड़ने के मूड में नहीं हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *