Pankaj Dheer Death Reason; Cancer | Mahabharat Karna Passes Away | महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर का निधन: कैंसर से पीड़ित थे, साढ़े चार बजे अंतिम संस्कार होगा

Actionpunjab
5 Min Read


20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पंकज धीर का जन्म 9 नवम्बर 1956 को पंजाब में हुआ था। - Dainik Bhaskar

पंकज धीर का जन्म 9 नवम्बर 1956 को पंजाब में हुआ था।

एक्टर पंकज धीर (68) का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के पॉपुलर टीवी शो महाभारत में दानवीर कर्ण का किरदार निभाया था। वे लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे।

पंकज धीर ने कई हिंदी फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया। उन्हें चंद्रकांता, युग, द ग्रेट मराठा और बढ़ो बहू जैसे शो में देखा गया। वे आशिक आवारा, सड़क, सोल्जर और बादशाह जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

सिने & टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन ( CINTAA) ने आधिकारिक बयान में पंकज धीर के निधन की पुष्टि की।

CINTAA ने लिखा, “गहरी शोक और दुःख के साथ हम सूचित करते हैं कि हमारे ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और CINTAA के पूर्व माननीय महासचिव श्री पंकज धीर जी का 15 अक्टूबर 2025 को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे, पवन हंस, विले पार्ले (पश्चिम), मुंबई के पास किया जाएगा।”

पंकज धीर के पिता सी.एल. धीर एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। सीएल धीर ने 60 और 70 के दशक में कई फिल्मों में काम किया। वहीं, पंकज के बेटे निकितिन धीर भी एक्टर हैं। निकितिन की शादी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर से हुई है।

पंकज धीर के बेटे निकितिन की शादी कृतिका सेंगर से 3 सितंबर 2014 को हुई थी।

पंकज धीर के बेटे निकितिन की शादी कृतिका सेंगर से 3 सितंबर 2014 को हुई थी।

पंकज धीर के निधन से कुछ घंटे पहले, उनके बेटे निकितिन ने इंस्टाग्राम पर जीवन को लेकर एक गहरी बात लिखी थी। उन्होंने लिखा था –

QuoteImage

जो आए, आने दो… जो ठहरे, ठहरने दो… जो जाए, जाने दो… मैं शिवभक्त हूं, इसलिए कहो – ‘शिवार्पणम्’ और आगे बढ़ो! भगवान शिव सब संभाल लेंगे।

QuoteImage

मूंछों के लिए छोड़ा था ‘अर्जुन’ का रोल

पंकज धीर को महाभारत में कर्ण का रोल निभाने से की पहचान मिली थी। हालांकि, शुरुआत में शो में उन्हें अर्जुन का रोल ऑफर हुआ था। उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन भी दिया था। पंकज इसके लिए तैयार थे, लेकिन कुछ सीन में महिला के गेटअप और मूंछें मुंडवाने की शर्त पर उन्होंने मना कर दिया। उनके मना करने के बाद अर्जुन का रोल फिरोज खान को दिया गया।

हालांकि, फिर कुछ महीनों बाद मेकर्स ने उनसे कर्ण का रोल निभाने के लिए संपर्क किया।

पंकज ने पहला सवाल किया , “मुझे मूंछें तो नहीं मुंडवानी पड़ेगी?” बी.आर. चोपड़ा ने कहा, “नहीं।” इसके बाद पंकज ने रोल के लिए सहमति दे दी थी।

महाभारत की शूटिंग करते हुए आंख में लगा तीर

लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में पंकज धीर ने बताया था कि टीवी शो महाभारत की शूटिंग करते हुए उनकी आंख में तीर लग गया था। इसके बाद उनकी आंखों की सर्जरी हुई थी। उन्होंने कहा था कि युद्ध के सीन रियल दिखाने के लिए बी.आर. चोपड़ा ने असली भारी-भरकम हथियारों का इस्तेमाल किया था, जिससे कई एक्टर्स को सेट पर काफी चोटें आई थीं।

45 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा थे पंकज धीर

पंकज धीर ने साल 1970 में फिल्म परवाना से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद वो फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने लगे। साल 1988 में बी.आर.चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से उन्हें देशभर में पहचान मिली और उन्हें फिल्मों में कैरेक्टर रोल दिए जाने लगे।

निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पंकज धीर गूगल पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग उनके नाम को गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

………

यह खबर भी पढ़ें

कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का निधन: फिल्म की शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने जताया दुख

कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का रविवार को 62 साल की उम्र में निधन हो गया। कर्नाटक के उदुपी में राजू तालिकोटे एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *