Chemical Tanker Catches Fire Near Phagwara, Driver’s Quick Action Prevents Major Explosion | ड्राइवर की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टली: फगवाड़ा: अमृतसर जा रहे केमिकल टैंकर में लगी आग,पीसीआर कट्रोल रूप पर ड्रायवर ने सुचना दी – Jalandhar News

Actionpunjab
2 Min Read


केमिकल  का टैंकर की आग बुझाते हुए फायर ब्रिगेड टीम।

फगवाड़ा के नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक केमिकल का टैंकर में आग लग गई, लेकिन ड्राइवर पवन कुमार की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल गया। टैंकर में अत्यधिक ज्वलनशील रसायन भरा था, और अगर आग नियंत्रण से बाहर होती तो भयानक विस्फोट हो सकता

.

ट्रक पर आग काबू पाने के बाद PCR टीम सदस्य।

ट्रक पर आग काबू पाने के बाद PCR टीम सदस्य।

जानकारी के अनुसार, डेरा बासी से HCL कंपनी के लिए अमृतसर जा रहा रजिस्ट्रेशन नंबर PB-65L-1975 वाला टैंकर अचानक धुएं की चपेट में आया। ड्राइवर पवन कुमार ने टैंकर के केबिन से धुआं उठता देख गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और तुरंत फगवाड़ा पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सूचित किया।

PCR इंचार्ज अमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया। फगवाड़ा फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों और फायरमैन दीपक कुमार की अगुवाई में आग पर काबू पाया गया। प्रशासन ने कहा कि तेज़ कार्रवाई के कारण आग टैंकर के तेजाब वाले हिस्से तक नहीं फैली।

ड्राइवर पवन कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण टैंकर की पावर लाइनों में शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने कहा कि धुआं दिखने से पहले गाड़ी की बिजली तारों में चिंगाड़ियाँ निकल रही थीं।

चश्मदीदों ने ड्राइवर की सूझ-बूझ और तत्परता की सराहना की। आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

खास बाते

  • अमृतसर जा रहे रासायनिक टैंकर में आग लगी।
  • ड्राइवर पवन कुमार की सतर्कता ने बड़े हादसे को रोका।
  • फगवाड़ा फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
  • आग लगने की संभावना शॉर्ट सर्किट की बताई जा रही है।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *