Youth crushed to death by truck | बस्ती में सड़क हादसे में युवक की मौत: भटपुरवा गांव में ट्रक-बाइक की टक्कर से हुआ हादसा, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव – Nagar Bazar(Basti sadar) News

Actionpunjab
1 Min Read


मोहम्मद शकील | नगर बाजार, बस्ती5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोग। - Dainik Bhaskar

घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोग।

जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र में राम-जानकी मार्ग पर एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय बाइक सवार युवक रोहित की मौत हो गई। युवक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह घटना विशेषरगंज में भटपुरवा गांव के पास हुई। रोहित भटपुरवा गांव का ही निवासी था। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक रोहित को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

इस घटना से मृतक रोहित के परिवार में शोक का माहौल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *