hisar student awarded rinok peak record honored by Education Department | हिसार की छात्रा को शिक्षा विभाग ने किया सम्मानित: पिछले साल फतह की 16,500 फुट ऊंची रिनॉक चोटी, हरियाणा से गए 54 विद्यार्थी – Balsamand News

Actionpunjab
2 Min Read



रिनॉक चोटी फतह करने वाली छात्रा ममता को सम्मानित करते शिक्षा विभाग के अधिकारी।

हिसार की छात्रा ममता को रिनॉक चोटी फतह कर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बुधवार को दिया गया। ममता ने पिछले साल समग्र शिक्षा अभियान के तहत सिक्किम की 16,500 फुट ऊंची रिनॉक चोटी को फतह किया था।

.

सहायक परियोजना संयोजक सुधीर कुमार ने बताया कि हरियाणा से कुल 54 विद्यार्थियों ने इस अभियान में हिस्सा लिया था। इनमें हिसार के ममता और शिवम भी शामिल थे। इन दोनों विद्यार्थियों ने एक साथ चोटी पर चढ़ाई कर यह विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

शिक्षा विभाग एडवेंचर स्टडी कैंप के माध्यम से विभिन्न प्रकार के शिविर आयोजित करता रहता है। इन शिविरों में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेते हैं। इसी एडवेंचर कैंप के तहत ममता और शिवम ने रिनॉक चोटी फतह कर यह उपलब्धि हासिल की।

जिला परियोजना संयोजक ने किया सम्मानित

वर्तमान में ग्रेजुएशन कर रही छात्रा ममता को जिला परियोजना संयोजक राम रतन और सहायक परियोजना अधिकारी सुधीर ने सम्मानित किया। उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से एक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

समग्र शिक्षा हिसार के जिला परियोजना संयोजक राम रतन ने बताया कि, शिक्षा विभाग ने हिमालयन माउंटेन इंस्टीट्यूट के माध्यम से हरियाणा के 54 विद्यार्थियों को एक साथ चढ़ाई करवाकर रिनॉक चोटी फतह करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया, जिसमें हिसार से ममता और शिवम ने भाग लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *