![]()
आरोपी को पुलिस ने दस्तयाब किया है। उससे पूछताछ के बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
जोधपुर में ज्वैलर्स के साथ करोड़ों रुपए की ठगी कर फरार हुए बुलियन व्यापारी शब्बीर अली आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ गया। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने उसे बुधवार देर रात दस्तयाब कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके बाद इस पूरे मामले का ख
.
बता दें कि बीकानेर का रहने वाला शब्बीर अली जोधपुर में घोड़े का चौक स्थित ‘कादरी बुलियन एंड गोल्ड टेस्टिंग’ नाम से कारोबार करता था। दीपावली से पहले उसने शहर के करीब दर्जनभर ज्वेलर्स से करोड़ों रुपये, सोना और चांदी लेकर फरार हो गया था।
इस मामले में सबसे पहले आरके ज्वैलर्स के मनीष शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शब्बीर ने उनसे 4.30 करोड़ रुपए नकद व अन्य ज्वेलर्स से 3 किलो सोना और 100 किलो से अधिक चांदी लेकर आरोपी फरार हो गया था। अनुमान के मुताबिक आरोपी के करीब 20 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने का अनुमान है। हालांकि अभी तक इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
व्यापारियों ने बताया कि शब्बीर पिछले कई वर्षों से बुलियन ट्रेडिंग में सक्रिय था और मार्केट में भरोसे का माहौल बना चुका था। हर साल की तरह इस बार भी उसने दीपावली सीजन के लिए बड़े सौदों का लालच दिखाकर निवेश और धातु सप्लाई की रकम जुटाई। लेकिन सप्लाई के दिन दुकान बंद करके वह परिवार सहित फरार हो गया।
इसके बाद घोड़े का चौक इलाके के कई व्यापारियों ने एक साथ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस को शक है कि शब्बीर के साथ कुछ अन्य ट्रेडर्स भी शामिल हो सकते हैं।
एसीपी मंगलेश चुंडावत ने बताया फिलहाल आरोपी से पूछताछ जा रही है। इसके बाद इस मामले का खुलासा किया जाएगा। वहीं पुलिस को अंदेशा है कि उससे और भी ठगी मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।