Sonia Rahul Gandhi Priyanka return to Delhi | Shimla | Himachal | हिमाचल से वापस लौटे सोनिया-राहुल गांधी और प्रियंका: सड़क मार्ग से रवाना; चंडीगढ़ से हेलिकॉप्टर में दिल्ली जाएंगे, किया वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण – Shimla News

Actionpunjab
2 Min Read


सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका वापस दिल्ली लौटे।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा आज (गुरुवार) सुबह वापस दिल्ली लौट गए हैं। सोनिया और प्रियंका गांधी बीते 12 अक्टूबर ही शिमला पहुंच गई थीं, जबकि राहुल गांधी 14 अक्टूबर को शिमला पहुंचे। आज त

.

आज सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर तीनों सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। चंडीगढ़ से तीनों हेलिकॉप्टर में दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। यहां से राहुल गांधी आज ही बिहार जा सकते हैं।

शिमला में रिज पर तीन दिन पहले वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मौजूद सोनिया गांधी।

शिमला में रिज पर तीन दिन पहले वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मौजूद सोनिया गांधी।

वीरभद्र की प्रतिमा के अनावरण को पहुंची थीं शिमला

सोनिया और प्रियंका गांधी हिमाचल के छह बार के सीएम वीरभद्र सिंह के प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने शिमला आईं थीं, जिसका सोनिया गांधी ने 13 अक्टूबर को अनावरण किया।

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का घर।

शिमला के छराबड़ा में प्रियंका गांधी का घर।

प्रियंका ने छराबड़ा में बना रखा घर

बता दें कि, शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में प्रियंका गांधी ने पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है। तीनों नेता छराबड़ा में प्रियंका के घर पर रुके थे। प्रियंका गांधी साल में चार से पांच बार यहां आती रहती हैं। इनके साथ राहुल गांधी, सोनिया गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी बीच बीच में छराबड़ा आते रहते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *