अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

दीपावली से पहले अमेठी का खाद्य सुरक्षा विभाग मिलावटखोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। विभाग की टीम ने पिछले एक सप्ताह में 7 लाख रुपए से अधिक के संदिग्ध खाद्य पदार्थों को जब्त कर नष्ट किया है। इसके साथ ही, 16 दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।
विभाग की टीमें प्रतिदिन जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध खाद्य पदार्थों को जांच के लिए कब्जे में लिया जा रहा है, जबकि बड़ी मात्रा में खराब और दूषित सामानों को मौके पर ही नष्ट कराया जा रहा है।
यह कार्रवाई दीपावली के त्योहार को देखते हुए की जा रही है। अक्सर इस दौरान व्यवसायी मिलावटी और दूषित मिठाइयां बेचकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते हैं। इसी को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय है।

पिछले एक सप्ताह से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में, विभाग ने 7 लाख रुपये से अधिक के सामानों को जब्त कर उनका विनष्टीकरण किया है। इसके अतिरिक्त, 16 अलग-अलग दुकानों से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दावा किया है कि जिले में कहीं भी खराब या दूषित मिठाइयां नहीं बिकने दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि दुकानदारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।