सिरसा वकील के लूट मामला, नेपाल में आरोपी तलाश रही:22 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, नौकरानी थी शामिल, 2 लूटेरे थे

Actionpunjab
3 Min Read




सिरसा की राम कॉलोनी स्थित एक वकील के घर से दिनदहाड़े गहने-रुपए लूट मामले में 22 दिनों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नेपाल में एंट्री कर गए हैं। नेपाल की पुलिस से संपर्क साधा है और लगातार बातचीत हो रही है। स्थानीय पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस टीम ने सिरसा से नेपाल बॉर्डर पहुंचने तक सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। इसके बावजूद उनको कोई सुराग नहीं लगा। इस लूट की वारदात में नौकरानी भी शामिल थी, जो कुछ दिन ही काम पर आई थी। अचानक काम छोड़कर चली गई और घर के बारे में जानकारी ले ली। उस दिन मौका पाकर उसने चोरों को बुला लिया और घर से गहने-जेवरात व नकदी लूटकर ले गए। आरोपी वहां खड़ी स्कूटी भी ले गए, जिसका भी सुराग नहीं लगा है। वहां की एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली, जिसमें लूटेरे स्कूटी पर जाते दिखाई दे रहे हैं। घर में मौजूद महिला के साथ मारपीट भी की थी, जिससे वह चोटिल हो गई। मकान मालिक विजय बंसल ने भी लूटेरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और सरकार के प्रति रोष जताया था। वहीं, वकीलों ने भी इस वारदात पर रोष जताया था। लूट के लिए दो युवक आए थे। नौकरानी की नहीं करवाई थी पुलिस वेरिफिकेशन पुलिस के अनुसार, उस दिन लूट के बाद लुटेरे सीधा भारत-नेपाल बॉर्डर की ओर रवाना हो गए। इसके चलते उनका पता लगाना भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि नौकरानी की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई हुई थी। मकान मालिक को सिर्फ उसका नाम पता है। बिना आधार कार्ड या दस्तावेज के उनका पता नहीं चल पा रहा। कामकाज के लिए नौकरानी रखी थी सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि लूटेरे नेपाल में एंट्री कर गए हैं। उनकी कोई आईडी भी नहीं है, जिससे पहचान की जा सकें। नेपाल पुलिस से भी लगातार बातचीत हो रही है। अभी उनका पता नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *