barnala youth murder canal side brick stone | Punjab News | बरनाला में सिर में चोट मारकर युवक की हत्या: नहर किनारे पड़ा मिला शव, ईंट और पत्थर से किए गए वार – Barnala News

Actionpunjab
2 Min Read



बरनाला में नहर किनारे मिली युवक की डेडबॉडी।

पंजाब के बरनाला जिले के शैहना गांव में शुक्रवार सुबह नहर किनारे एक युवक का शव मिला। मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

.

मृतक की पहचान गांव शैहना निवासी 35 वर्षीय मग्गर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलने पर शैहना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल बरनाला के शवगृह में रखवाया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के सिर पर ईंट और पत्थर से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत होता है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

पुलिस मृतक के परिवार से पूछताछ कर रही है ताकि उसके हालिया संपर्कों और किसी विवाद की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही, पुलिस मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल्स और लोकेशन के आधार पर भी जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह कुछ ही दिनों के भीतर शैहना में हत्या का दूसरा मामला है। इससे पहले, गांव के पूर्व सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस घटना से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हत्यारे को पकड़ने और कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *