Zaheer Khan was seen teasing Sonakshi Sinha amid pregnancy rumours. | प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच सोनाक्षी सिन्हा को छेड़ते दिखे जहीर: पैपराजी के सामने पेट पर हाथ लगाकर चिढ़ाया, एक्ट्रेस ने भी मजेदार अंदाज में दिया जवाब

Actionpunjab
2 Min Read


29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंसी खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति जहीर इकबाल के साथ अलग-अलग इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान सोनाक्षी के जेस्चर को देख सोशल मीडिया में प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगे। वहीं, सोनाक्षी के पति इस रूमर्स की वजह से उन्हें छेड़ते भी दिखे।

दरअसल, दो दिन पहले सोनाक्षी और जहीर डिजाइनर विक्रम फडनीस के शो में शामिल हुए थे। इवेंट में शामिल होने के लिए सोनाक्षी ने रेड और वाइट रंग की अनारकली पहनी थी। रेड कारपेट पर पैपराजी के लिए पोज देते समय वो दुपट्टे से अपने पेट को कवर करते दिखीं। एक वीडियो में वो अपने पेट पर हाथ रखते भी दिखी थीं, जिसके बाद से ही प्रेग्नेंसी की अफवाहें चलने लगीं।

डिजाइनर विक्रम फडनीस के इवेंट के दौरान सोनाक्षी-जहीर।

डिजाइनर विक्रम फडनीस के इवेंट के दौरान सोनाक्षी-जहीर।

वहीं, बीती रात कपल प्रोड्यूसर रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचा था।इस दौरान दोनों मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान और सोहेल खान के बेटे के साथ पैपराजी को पोज देते दिखे। इस बीच जहीर सोनाक्षी के पेट पर हाथ फेरते हैं। तभी एक्ट्रेस पति को हंसते हुए मारती हैं और जोर से चिल्लाती हैं। जहीर पैप्स के सामने दो बार बीवी सोनाक्षी को ऐसे छेड़ते नजर आए। सोनाक्षी के रिएक्शन पर जहीर कहते हैं- ‘मजाक कर रहे हैं।’

बता दें कि सोनाक्षी और जहीर ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2024 में शादी की थी। दोनों ने अपनी करीबियों के बीच घर पर ही शादी को रजिस्टर किया था। कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डे टू डे लाइफ के वीडियो भी शेयर करते रहते हैं। सोनाक्षी के साथ जहीर के मस्ती दोनों के फैंस को खूब लुभाते भी हैं।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *