Diwali will be illuminated with divine lamps | दिव्य दीपकों से जगमगाएगी दिवाली: दिव्यांग बच्चों ने बनाया उम्मीद और आत्मविश्वास का प्रतीक दीपक बॉक्स – jhalawar News

Actionpunjab
2 Min Read



दिव्यांग बच्चों ने उम्मीद और आत्मविश्वास का प्रतीक दीपक बॉक्स बनाया।

दिवाली के अवसर पर अवसर स्कूल द्वारा दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ाने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक पहल की गई है। स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से मिट्टी के दीपक तैयार कर दिव्य दीपक बॉक्स अभियान के तहत शहर के जिला अधिकारियो

.

स्कूल प्रधानाचार्य हेमराज गुर्जर के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत की गई। बच्चों ने न केवल दीपक बनाए बल्कि उन्हें सुंदरता से सजाकर दीपावली की शुभकामनाओं के साथ “दिव्य दीपक बॉक्स” के रूप में अधिकारियों को सौंपा।इन दीपकों को जलाने की अपील के साथ कहा गया कि – इस दीपावली पर जब ये दीपक जलेंगे, तो इनकी रोशनी दिव्यांग बच्चों के मन में नई आशा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी।

अभियान का उद्देश्य — ‘खरीदें उनका दीपक, बढ़ाएं उनका आत्मविश्वास’

अवसर स्कूल ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इन बच्चों के बनाए दीपक खरीदकर उनके प्रयासों को संबल दें। इससे न केवल दिव्यांग बच्चों को आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और स्वाभिमान की भावना भी मजबूत होगी।

कार्यक्रम में सभी स्टाफ का रहा योगदान

इस अवसर पर स्कूल प्रभारी नंदकिशोर मेहर, सहायक प्रोफेसर भूपेश बैरवा, रीता यादव, सुखराम जाट, जयवीर राजपूत (साइकोलॉजिस्ट), अमित पूनिया, विशेष शिक्षक योगेंद्र प्रसाद, पारस बैरागी, देवकरण गुर्जर, सुनील भील सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।सभी ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

स्कूल प्रबंधन ने संदेश दिया – इस दीपावली एक दीपक अपने घर में उन बच्चों के नाम भी जलाएं, जो अपनी मेहनत से अंधेरे को उजाले में बदल रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *