गुरुग्राम में पुलिस पेट्रोलिंग राइडर बाइक को टक्कर मारने वाली स्विफ्ट कार।
गुरुग्राम में यदुवंशी स्कूल के पास गश्त कर रही पुलिस बाइक को तेज रफ्तार सफेद हुंडई वरना कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी ड्राइवर कार नहीं रोका और एसपीओ सतीश को करीब 100 मीटर तक कार के बोनट पर घसीटता ले गया। इस दौरान कांस्टेबल श्याम सड़क पर गिर गए
.
एसएचओ की सरकारी गाड़ी दिखते ही ड्राइवर ने ब्रेक मारा और कार छोड़कर फरार हो गया। घटना के समय ड्राइवर शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने HR 26 DU 7836 नंबर की कार चलाने वाले अभिनव को गिरफ्तार किया, जो उद्योग विहार की एफएसआई कंपनी में वेब डिजाइनर हैं।
घायल पुलिसकर्मियों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। घटना के दौरान पुलिस ने सायरन और इंडिकेटर बजाकर गश्त की थी। (पूरी खबर पढ़ें)
सोनीपत में युवक की पीट-पीटकर हत्या, VIDEO: शराब पार्टी के बाद तेजधार हथियारों से हमला

वारदात के दौरान ईंट उठाकर दौड़ता युवक।
सोनीपत जिले में देर शाम शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में एक ई-रिक्शा ड्राइवर की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घायल युवक को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार यह झगड़ा गांव देवड़ू के ऋषिकुल स्कूल के पास हुआ। मृतक राजेंद्र को कुछ गांववालों ने शराब पार्टी में बुलाया था, जहां लाठी और तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया गया। घटना में आरोपियों में साजा पुत्र अकबर, राजेंद्र का लड़का, महेंद्र का भतीजा और ब्याज पर पैसे देने वाला कप्तान शामिल बताए जा रहे हैं।
सेक्टर 27 थाना पुलिस जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा। राजेंद्र अत्यंत गरीब परिवार से था और एक कमरे के मकान में रहता था। (पढ़ें पूरी खबर)