Seats still vacant in festival special trains gorakhpur | फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में अभी भी सीटें खाली: फूल होने से पहले बुक करें टिकट, जानिए ट्रेनों की लिस्ट – Gorakhpur News

Actionpunjab
2 Min Read



दीपावली और छठ त्यौहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों में अब भी हजारों सीटें और बर्थ खाली हैं, जिससे यात्रियों को टिकट मिलने में आसानी होगी। गोरखपुर से चलने वाली और यहां होकर गुजरने वाली ट्रेनों में

.

रेलवे प्रशासन ने बताया कि त्योहारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से पूर्वोत्तर, दिल्ली, गुजरात और झारखंड की ओर कई अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते टिकट बुक करा लें।

यहां देखें गोरखपुर से जुड़ी प्रमुख ट्रेनों में सीट की स्थिति:

गोरखपुर-नारंगी पूजा स्पेशल (05634)

24 अक्टूबर को स्लीपर क्लास में 695 बर्थ खाली

31 अक्टूबर को 398 बर्थ खाली

गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल (03132)

22 अक्टूबर को एसी 3 में 114 और स्लीपर में 195 बर्थ

24 अक्टूबर को एसी 3 में 106, स्लीपर में 85 बर्थ

गोरखपुर-वडोदरा पूजा स्पेशल (09112)

20 अक्टूबर को एसी 1 में 16, एसी 2 में 73, एसी 3 में 348, स्लीपर में 302 बर्थ उपलब्ध

गोरखपुर-आसनसोल पूजा स्पेशल (03528)

18 अक्टूबर को एसी 2 में 76, एसी 3 में 344, स्लीपर में 375 बर्थ

25 अक्टूबर को एसी 2 में 78, एसी 3 में 338, स्लीपर में 400 बर्थ

गोरखपुर-रांची पूजा स्पेशल (08630)

19 और 26 अक्टूबर को एसी 2 में 20, एसी 3 में 49, स्लीपर में 500+ बर्थ

गोरखपुर-धनबाद पूजा स्पेशल (03678)

20 अक्टूबर को कुल 845 बर्थ खाली

27 अक्टूबर को भी 885 बर्थ उपलब्ध

गोरखपुर-डिब्रूगढ़ पूजा स्पेशल (05977)

23 अक्टूबर को स्लीपर में 432 बर्थ,

30 अक्टूबर को 67 बर्थ खाली

गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा स्पेशल (04021)

18 अक्टूबर को एसी 1 में 13, एसी 2 में 65, एसी 3 में 305, स्लीपर में 148 बर्थ

रेलवे ने कहा है कि सभी ट्रेनों में अच्छी संख्या में सीटें खाली हैं, इसलिए यात्री बिना घबराए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *