161 miscreants arrested in Gonda, 1107 got red card | गोंडा में 161 मनचले गिरफ्तार, 1107 को रेड कार्ड: मिशन शक्ति के तहत अब तक 141 मामले दर्ज, 27 हजार महिलाओं से लिया फीडबैक – Gonda News

Actionpunjab
2 Min Read


गोंडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोंडा पुलिस ने मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत बड़ी कार्रवाई की है। अभियान के दौरान अब तक 27,040 महिलाओं और बालिकाओं से फीडबैक फॉर्म के जरिए सुझाव प्राप्त किए गए हैं। इन सुझावों के आधार पर जिले में 323 स्थानों को चिन्हित किया गया है। एंटी रोमियो स्क्वायड ने इन चिन्हित स्थानों पर लगातार कार्रवाई की है।

अब तक 141 मामलों में मुकदमे दर्ज कर 161 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई जारी है। इसके अतिरिक्त, छात्राओं और महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी या छेड़छाड़ करने वाले 1,107 शोहदों और मनचलों को चेतावनी के तौर पर रेड कार्ड जारी किए गए हैं। इन सभी का विवरण पुलिस थानों में दर्ज किया गया है।

मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीमों ने 758 ग्राम पंचायतों और 494 स्कूलों में पहुंचकर महिलाओं व बच्चियों को जागरूक किया है। उन्हें सुरक्षा उपायों और महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेड कार्ड प्राप्त करने वाले शोहदे या मनचले यदि दोबारा ऐसी हरकत करते हैं, तो उनके खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह रेड कार्ड पहली बार चेतावनी के रूप में जारी किए गए हैं। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि रेड कार्ड पाने वाले सभी शोहदों और मनचलों का पूरा विवरण एंटी रोमियो टीम द्वारा एक निर्धारित प्रारूप में दर्ज किया जा रहा है। यह जानकारी भविष्य में किसी भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सुरक्षित रखी जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा और महिलाओं तथा बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *