Hisar-railway-job-fraud-two-arrested-9-lakh-cheating-Update । Hisar News | हिसार में 9.20 लाख हड़पने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार: रेलवे में नौकरी का दिया झांसा, मिलीभगत से की वारदात – Hisar News

Actionpunjab
2 Min Read



हिसार जिले में रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों को हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

.

ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का भरोसा

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता सतीश कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव लुदास हिसार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उसे रेलवे में डी ग्रुप की नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाकर 9 लाख 20 हजार रुपए ठग लिए। शिकायत के आधार पर थाना सदर हिसार में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मिलीभगत से दिया वारदात को अंजाम

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों रविंद्र उर्फ रिंकू निवासी जमालपुर शेखा फतेहाबाद और सुभाष निवासी लालोदा तहसील टोहाना फतेहाबाद ने आपसी मिलीभगत से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एक दिन के रिमांड पर लिया

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी रवींद्र को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी सुभाष को आगे की गहन पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, ताकि अन्य संभावित पीड़ितों और आरोपियों के नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *