डूंगरपुर के सरोदा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत चेन स्नेचिंग के तीन आरोपियों को धरा।
डूंगरपुर के सरोदा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत सामलिया गांव के पास हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आमजन में विश्वास बनाए रखने के लिए
.
सरोदा थानाधिकारी भुवनेश कुमार ने बताया कि सामलिया निवासी प्रेमजी पाटीदार ने 9 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, वह अपनी पत्नी रमिला पाटीदार के साथ बाइक पर डैयाणा से अपने गांव लौट रहे थे। शिवराजपुर सरकारी स्कूल के पास पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से डेढ़ तोला वजनी सोने की चेन लूट ली। चलती बाइक पर हुई इस वारदात से पीड़िता नीचे गिरकर घायल हो गई थीं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को निकाला पैदल जुलूस।
पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बांसवाड़ा जिले के निवासी भैयालाल कनिपा, रमेशचंद्र कनिपा और जीवा मीणा को हिरासत में लिया।
थाने लाकर युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने वारदात को अंजाम देना कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के लिए गिरफ्तार आरोपियों का कस्बे में जुलूस निकाला। पुलिस फिलहाल बदमाशों से आगे की पूछताछ कर रही है।