nayab-singh-saini-bjp-government-completes-one-year-yamunanagar-event update | यमुनानगर पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा: DFSC थप्पड़ कांड पर बोले- चढूनी के पास कोई मुद्दा नहीं, मारपीट से चाहते हैं पॉपुलैरिटी – Yamunanagar News

Actionpunjab
3 Min Read


यमुनानगर में श्याम सिंह राणा ने सरकार की एक साल की उपलब्धियों के बारे में बताया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को यमुनानगर में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मु

.

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित इस समारोह में मंत्री राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों में अपने संकल्प-पत्र में किए गए 217 वादों में से 46 को मात्र एक वर्ष में पूरा कर लिया है। इसके अलावा, 158 वादों पर कार्य तेजी से प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि यह एक वर्ष का समय भले ही कम हो, लेकिन हमने जिस नॉन-स्टॉप विकास का संकल्प लिया था, उसकी सिद्धि में यह वर्ष विकास की तिगुनी गति का साक्षी रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष के अंत तक कुल 90 संकल्प पूरे हो जाएंगे।

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य।

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व अन्य।

चढूनी पर साधा निशाना: मारपीट से पॉपुलैरिटी की कोशिश

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्याम सिंह राणा ने कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा डीएफएससी को थप्पड़ मारने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा चढूनी के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे मारपीट जैसे हथकंडों पर उतर आए हैं। किसानों को कोई दिक्कत नहीं है। चढूनी केवल मारपीट के जरिए पॉपुलैरिटी हासिल करना चाहते हैं।

इस अवसर पर श्याम सिंह राणा ने हरियाणा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा जन विश्वास-जन विकास पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत विवरण शामिल है।

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्लॉट के आवंटन पत्र वितरित करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा।

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्लॉट के आवंटन पत्र वितरित करते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा।

प्लॉट के आवंटन पत्र किए प्रदान

इसके साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के तहत जरूरतमंद पात्र लोगों को 100-100 गज के प्लॉट के आवंटन पत्र भी प्रदान किए। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

मंत्री राणा ने कहा कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनता के विश्वास को मजबूत करने और विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू की हैं, चाहे वह किसान हों, गरीब हों या युवा। हमारा लक्ष्य हरियाणा को विकास के पथ पर अग्रणी बनाना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *