Punjab-Ludhiana-AAP-MLA-Jiwan-Singh-Sangowal-Son-Opens-Fire-News| Ludhiana-AAP-MLA-Dispute-News | लुधियाना में AAP विधायक के बेटे का फायरिंग का VIDEO: शादी में DJ पर 2 फायर किए, गाना लगाया-साडी पंताली ते पचासी बिल्लो बोर – Ludhiana News

Actionpunjab
3 Min Read


लुधियाना में आम आदमी पार्टी के विधायक जीवन सिंह संगोवाल का बेटा फायर करता हुआ।

पंजाब में लुधियाना के गिल से आम आदमी पार्टी के MLA के छोटे बेटे ने एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग कर दी। विधायक के बेटे ने हवा में 2 फायर किए। इस दौरान उसके बड़े भाई ने गोली चलाने से रोकने का प्रयास भी किया। अब मामले से जुड़ा अब वीडियो भी सामने आया

.

शादी समारोह MLA जीवन सिंह संगोवाल के क्षेत्र के गिल गांव में हुआ था। अभी यह सामने नहीं आया कि शादी कब और किसके यहां हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में विधायक के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया है। हथियार की जांच की जाएगी। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि विधायक संगोवाल को आप हाईकमान ने दिल्ली में तलब किया है।

वहीं, विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि वीडियो में गोली चलाने वाला उनका बेटा है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि उनका बेटा जगपाल खिलौना बंदूक से गोली चला रहा था।

जगपाल सिंह का फायरिंग करने से उसका बड़ा भाई।

जगपाल सिंह का फायरिंग करने से उसका बड़ा भाई।

अब जानिए वीडियो में क्या दिख रहा फायरिंग से जुड़ा एक 5 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। DJ बच रहे थे। गाना चल रहा था साडी पंताली ते पचासी बिल्लो बोर, बोरां अगे दस्स किदां चलदा है जोर। इस दौरान जगपाल आया और पिस्टल ऊपर कर फायर करने शुरू कर दिए। एक के बाद एक उसने 2 फायर किए। वीडियो में बड़े भाई दविंदर सिंह उर्फ लाडी भी दिखाई दे रहे हैं, जो फायरिंग के बाद जगपाल को रोकने की कोशिश करते दिखे।

अब पढ़िए ACP की 2 अहम बातें…

  • पूछताछ के लिए विधायक बटे को बुलाया: लुधियाना के ACP हरजिंदर सिंह ने कहा कि विधायक के बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें वीडियो में दिख रहे हथियार के साथ जांच के लिए पेश होने के लिए कहा गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • विधायक से भी बात हुई, कहा- ये असली हथियार नहीं: ACP हरजिंदर ने बताया कि विधायक जीवन सिंह संगोवाल से भी इस संबंधी बातचीत हुई है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा वीडियो में दिख रहा है, लेकिन उन्होंने कहा कि कोई असली हथियार इस्तेमाल नहीं किया गया था।

2 साल पहले बड़े बेटे की शादी में पहुंचे थे CM करीब 2 साल पहले विधायक जीवन सिंह संगोवाल के बड़े बेटे की शादी हुई थी। कार्यक्रम खन्ना में हुआ था। इसमें सीएम भगवंत मान पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ पहुंचे थे। मंत्री भी आए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *