The craze for PM Surya Ghar Free Electricity Scheme | पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का क्रेज: 3 दिन में 2381 आवेदन, 150 यूनिट बिजली फ्री, 50,000 की सब्सिडी – Jhunjhunu News

Actionpunjab
4 Min Read


पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का क्रेज

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को झुंझुनूं जिले में ज़बरदस्त क्रेज दिख रहा है। 13 अक्टूबर को जयपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा योजना के शुभारंभ के बाद, पोर्टल शुरू होने के महज़ तीन दिन के भीतर ही ज़िले में 238

.

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का क्रेज

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का क्रेज

1.1 किलोवाट क्षमता का संयंत्र, बिल होगा शून्य

डिस्कॉम के अनुसार, योजना के तहत उपभोक्ता की छत पर 1.1 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इस संयंत्र से औसतन हर माह 150 यूनिट बिजली का उत्पादन संभव होगा।

झुंझुनूं डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता महेश टीबड़ा ने बताया कि यह संयंत्र नेट मीटरिंग प्रणाली पर आधारित होगा। यदि उपभोक्ता की सौर उत्पादन क्षमता उसके उपयोग से अधिक होती है, तो बिजली बिल शून्य जारी किया जाएगा। वहीं, यदि उपभोग 150 यूनिट से अधिक है, तो उपभोक्ता को केवल अतिरिक्त यूनिट का भुगतान सामान्य दर से करना होगा।इस पहल का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को आत्मनिर्भर बनाना और पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम करना है।

50,000 की सब्सिडी और स्मार्ट मीटर मुफ्त

यह योजना वित्तीय रूप से भी उपभोक्ताओं के लिए बेहद आकर्षक है। उपभोक्ता को कुल 50 हज़ार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 33 हज़ार रुपए और राज्य सरकार की ओर से 17 हज़ार रुपए की सहायता राशि शामिल है। इसके अतिरिक्त, लगभग 3 हज़ार रुपए की कीमत वाला स्मार्ट मीटर भी मुफ्त लगाया जाएगा। अजमेर डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारी ओमप्रकाश महला ने बताया कि सोलर संयंत्र की स्थापना के लिए छत पर कम से कम 200 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता होगी। संयंत्र स्थापित होने के बाद उपभोक्ता अपने घर पर सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन शुरू कर सकता है और नेट मीटरिंग के ज़रिए ग्रिड से जुड़ जाएगा।

3 दिन में 2381 आवेदन, 150 यूनिट बिजली फ्री, 50,000 की सब्सिडी

3 दिन में 2381 आवेदन, 150 यूनिट बिजली फ्री, 50,000 की सब्सिडी

सरल ऑनलाइन प्रक्रिया, गुणवत्ता पर ज़ोर

योजना में पंजीकरण से लेकर इंस्टॉलेशन तक की पूरी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है:

पंजीकरण: उपभोक्ता पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और बिजली कनेक्शन (KNO नंबर) दर्ज कर सकते हैं।

सहमति: सत्यापन के बाद {OTP} आधारित सहमति फॉर्म भरना होगा।

सत्यापन: पात्रता की पुष्टि होने पर डेटा सबमिट होगा और डिस्कॉम आगे की कार्रवाई शुरू करेगा।

इंस्टॉलेशन: सोलर संयंत्र की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन का कार्य केवल राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकृत वेंडरों के माध्यम से ही किया जाएगा, जिससे गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पंजीकृत उपभोक्ता चाहें तो संबंधित एईएन (सहायक अभियंता) कार्यालय में जाकर भी सहमति दे सकते हैं।

150 यूनिट तक बिजली बिल और स्थायी शुल्क भी शून्य

इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उपभोक्ता को 150 यूनिट तक बिजली बिल तो शून्य मिलेगा ही, साथ ही इस पर लगने वाला स्थायी शुल्क भी नहीं लगाया जाएगा। यदि किसी माह में सौर ऊर्जा का उत्पादन अधिक होता है, तो अतिरिक्त यूनिट ग्रिड को ट्रांसफर होकर अगले बिल में समायोजित (एडजस्ट) की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना से न केवल बिजली बिल में बचत होगी, बल्कि हर उपभोक्ता ऊर्जा उत्पादक भी बन जाएगा। इससे झुंझुनूं में सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ेगा और बिजली की मांग पर दबाव घटेगा।

सर्किल घरेलू उपभोक्ता रजिस्ट्रेशन
सीकर 322650 3717
झुंझुनूं 259957 2381
डीडवाना-कुचामन 193361 1404
नागौर 181968 1858
प्रतापगढ़ 99272 1386
भीलवाड़ा 255688 996
चित्तौड़गढ़ 159799 972
अजमेर 184309 957
ब्यावर 69967 736
उदयपुर 270228 598
डूंगरपुर 219624 562
राजसमंद 157070 421
बांसवाड़ा 176208 236
सलूंबर 85738 127
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *