जम्मू2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कभी नहीं कहा कि राज्य का दर्जा सिर्फ भाजपा की सत्ता में आने पर ही मिलेगा।
उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह अपना वादा पूरा करे और जल्द से जल्द राज्य का दर्जा बहाल करे। उमर ने साफ कहा कि वह राज्य बहाली के लिए भाजपा से कोई समझौता नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि 370 हटाते वक्त संसद में तीन कदम बताए गए थे- पहले सीमांकन, फिर चुनाव और आखिर में राज्य का दर्जा। सीमांकन और चुनाव हो चुके हैं, लेकिन राज्य का दर्जा अब तक नहीं मिला।
उमर अब्दुल्ला ने सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने मीडिया से कहा कि केंद्र सरकार को अपना कमिटमेंट पूरा करना चाहिए। कहा कि पिछले एक साल में उनकी सरकार ने विकास के काम तेज किए हैं। लेकिन राज्य का दर्जा न होने से कई मुश्किलें आ रही हैं।

राज्यसभा चुनाव में पता चलेगा कौन भाजपा का साथ दे रहा है
सीएम ने राज्यसभा चुनावों पर भी चर्चा की और कहा कि यह चुनाव दिखाएगा कि कौन भाजपा का साथ दे रहा है।
उन्होंने सज्जाद लोन से सवाल किया कि उन्होंने भाजपा की मदद क्यों की।
लोगों को भाजपा की हार की सजा ना मिले
उन्होंने कहा कि पिछले साल हमारी सरकार बनी लेकिन कुछ वादे केंद्र सरकार की तरफ से अटके हैं। उमर ने कहा कि लोगों को भाजपा की हार की सजा नहीं मिलनी चाहिए।
————————