Now roadways bus service starts in Semari salumber | अब सेमारी में रोडवेज बस सेवा शुरू: बस का रूट उदयपुर से पलोदड़ा, डिंगरी, चावंड, सराड़ा, सुखेड़ा होकर सेमारी तक रहेगा – Udaipur News

Actionpunjab
2 Min Read


सलूंबर के सेमारी में शुरू की गई रोडवेज बस के आगे के भाग को ग्रामीणों ने सजाया।

सलूंबर जिले के सेमारी क्षेत्र के लोगों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बड़ी राहत मिली है। राजस्थान पथ परिवहन निगम ने सेमारी एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में रोडवेज बस सेवा की शुरुआत हो गई है।

.

रोडवेज बस पलोदड़ा, डिंगरी, चावंड, सराड़ा, सुखेड़ा होते हुए सेमारी तक संचालित होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को जिला मुख्यालय और अन्य प्रमुख कस्बों से सुविधाजनक एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

सलूंबर विधायक शांता मीणा ने कहा कि सेमारी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा की शुरुआत क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग अब जाकर पूरी हुई।

ये रहेगा बस का रूट

ये बस उदयपुर से पलोदड़ा, डिंगरी, चावंड, सराड़ा, सुखेड़ा होते हुए सेमारी तक संचालित होगी और वापसी में सेमारी से सुखेड़ा, सराड़ा, चावंड, डिंगरी, पलोदड़ा होकर उदयपुर पहुंचेगी।

उदयपुर से सराड़ा होकर सेमारी तक चली बस।

उदयपुर से सराड़ा होकर सेमारी तक चली बस।

भाजपा मंडल अध्यक्ष केसर सिंह राठौड़ ने बताया कि अब तक ग्रामीणों को आवश्यक कार्यों, चिकित्सा सेवाओं या शिक्षा के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी।

पूर्व सरपंच राजेंद्र कुमार कलाल ने बताया कि अब रोडवेज बस सेवा शुरू होने के बाद अब उन्हें कम किराए और सुरक्षित सफर की सुविधा मिल सकेगी।

सेमारी एवं आसपास के गांवों के लोगों ने इस पहल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और परिवहन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

मंडल अध्यक्ष राठौड़ और डूंगरलाल पटेल ने कहा कि सेमारी बस स्टैंड परिसर में सार्वजनिक शौचालय की समस्या के कारण ग्रामीणों को असुविधा झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

इनपुट : गजेन्द्र लक्षकार, सलूम्बर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *