सुलतानपुर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सुल्तानपुर में जयसिंहपुर में हुए विस्फोट के बाद पुलिस काफी अलर्ट मोड पर है। इस क्रम में शनिवार को कादीपुर कोतवाली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को अवैध विस्फोटक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी कादीपुर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। शनिवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी नईम पुत्र फुन्नन (30), निवासी जवाहर नगर, थाना कादीपुर को हिरासत में लिया गया। उसके पास से 10 बोरे अवैध पटाखे और अर्द्ध-निर्मित सुतली बम सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद हुई।
पुलिस उसे माल के साथ गिरफ्तार करके थाने लाई। जहां उसके विरुद्ध थाना कादीपुर में अवैध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। एसएचओ श्याम सुंदर ने बताया अभियान लगातार जारी है।