palwal train death mystery suicide suspected | पलवल में ट्रेन से कटकर युवक की मौत: दाहिने हाथ पर RP दूसरे पर जाटव का टैटू बना, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका – Palwal News

Actionpunjab
1 Min Read



होडल रेलवे स्टेशन, जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।

पलवल के हसनपुर रेलवे पुल के नीचे होडल में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है।

.

जीआरपी होडल चौकी प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि, उन्हें हसनपुर पुल के पास घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ट्रेन चालक से पूछताछ में पता चला कि युवक ने अचानक ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या की है।

नीले रंग की जींस, हरा कुर्ता पहना

मृतक की उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। उसने हरे रंग का कुर्ता और नीले रंग की जींस पहनी हुई थी। उसके दाहिने हाथ पर ‘आरपी’ और दूसरे हाथ पर ‘जाटव’ का टैटू गुदा हुआ है।

पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जीआरपी का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *