![]()
देश के चर्चित टैलेंट हंट रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के मंच पर आज सीकरवासियों के लिए एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। राजस्थान के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रिंस एजुहब के 1000+ से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मात
.
यह परफॉर्मेंस आज रात साढ़े 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर ब्राॅडकास्ट हुई। प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के साथ ही सभी सीकरवासियों के लिए ये परफाॅर्मेंस काफी रोमांचक रही। प्रिंस एजुकेशन ग्रुप के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय मंच पर देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। इस प्रस्तुति के दौरान शो में प्रसिद्ध गायक शान, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज मौजूद रहे। 1100+ से अधिक स्टूडेंट्स ने एक स्वर में ‘वंदे मातरम’ गाकर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया। सोनी टीवी और सोनी लिव ऐप पर आज रात साढ़े 9 बजे इंडियाज गॉट टैलेंट का प्रसारण किया गया।