![]()
दीपावली से पहले आने वाले शुभ पर्व धनतेरस के अवसर पर प्रयागराज के बाजारों में ज़बरदस्त रौनक देखने को मिली। लोगों ने शुभ मुहूर्त में जमकर खरीदारी की। जिससे शहर के बाज़ारों में ‘धनवर्षा’ हुई। बाजार में सभी अपने मनपसंद चीजें खरीदते नजर आए।
.
सिविल लाइंस, चौक, कटरा, धूमनगंज, मुट्ठीगंज और तेलियरगंज सहित शहर के सभी प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ के कारण कई स्थानों पर यातायात जाम की स्थिति भी देखने को मिली। बाज़ार देर रात तक खुले रहे और दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए आकर्षक ऑफ़र और स्कीम्स पेश किए। पूरा शहर जगमग लाइटों के साथ सजावट देखने को मिली।
देखें वीडियो…