मुठभेड़ के बाद मौके पर पहुंचे एस पी सिटी राजीव कुमार सिंह
मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में शनिवार की देर रात पुलिस और चैन स्नैचिंग करने वाले बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। हाथरस के रहने वाले दोनों बदमाश मथुरा में चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस इन दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। मुठभे
.
नवादा इलाके में हुई मुठभेड़
चैन स्नैचरों की तलाश में जुटी थाना हाई वे पुलिस को शनिवार की रात को सूचना मिली कि काली पल्सर बाइक सवार दो युवक नवादा क्षेत्र में घूम रहे हैं। यह युवक चैन स्नैचिंग करने वाले हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवकों ने बाइक दौड़ा ली।
मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही बाइक संख्या HR 29 Y 7345 पर सवार बदमाश नवादा इलाके से टैकमैन सिटी की तरफ भागने लगे। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और बिजलीघर के पास बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बाइक सवारों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों पैर में गोली लगने से घायल हो गए।

दोनों बदमाशों पैर में गोली लगने से घायल हो गए
बदमाशों को कराया अस्पताल में भर्ती
मुठभेड़ में घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया .पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाशों ने अपने नाम गोविंद पुत्र महावीर उम्र 24 वर्ष और अमित पुत्र सत्येंद्र उम्र 22 वर्ष निवासी थाना हसायन हाथरस बताया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पास से 3 सोने की चैन,2 तमंचा,8 कारतूस और एक बाइक बरामद की।

पुलिस ने मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
इन वारदातों को दिया था अंजाम
गिरफ्त में आए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 22 सितंबर को मोतीकुंज कॉलोनी में मंदिर से लौटती बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया था। यहां से उन्होंने बुजुर्ग महिला की चैन,लॉकेट और कानों के कुंडल लूटे थे। इसके बाद 27 सितंबर को दिन दहाड़े वृंदावन परिक्रमा मार्ग में परिक्रमा दे रहे एक श्रद्धालु की 2 तोले की सोने की चैन को छीना था। तीसरी वारदात को अंजाम 4 अक्टूबर को दिया था। दोनों ने चंदनवन कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग की वारदात की थी।