![]()
सीकर के कोतवाली थाना इलाके में मकान से 6 लाख के जेवरात सहित अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला अपने भाई के घर पर गई हुई थी। सुबह वापस आकर देखा तो ताले टूटे हुए मिले और सामान बिखरा हुआ मिला। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
.
इस संबंध में डोटासरा कॉलोनी वार्ड नंबर 65 निवासी शारदा सैनी ने कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उनके भाई के घर पर जलवा और गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। शारदा वहां पर गई हुई थी,शाम को शारदा ने अपने गहने घर पर उतार दिए और रात करीब 8 बजे भाई के घर पर वापस चली गई।
सुबह 9 बजे आकर देखा तो अंदर ताला हुआ था। सोने के 2 हार,सोने की रखड़ी,मंगलसूत्र सहित करीब 6 लाख के जेवरात और 50 से 60 हजार रुपए गायब मिले।
परिवार के मुताबिक मकान की चारदीवारी की हाइट छोटी है। ऐसे में अंदेशा है कि दीवार फांदकर चोर अंदर घुसे और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर इसी दीवार को फांदकर वापस चले गए। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।