Deva Mela: Crowds gathered at the Brahma Kumaris exhibition | देवा मेला: ब्रह्माकुमारीज की प्रदर्शनी में उमड़ी भीड़: दिव्य शक्ति भवन सेवा केंद्र ने दिया आत्मा-परमात्मा का परिचय – Barabanki News

Actionpunjab
1 Min Read


सरफराज वारसी | बाराबंकी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाराबंकी के देवा मेला में ब्रह्माकुमारीज के दिव्य शक्ति भवन सेवा केंद्र ने एक आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्होंने आत्मा व परमात्मा के सत्य स्वरूप को समझा।

शहर के हज़ाराबाग स्थित दिव्य शक्ति भवन सेवा केंद्र द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ‘स्वयं का परिचय’ देना था, जिसमें बताया गया कि शरीर को चलाने वाली शक्ति आत्मा है।

सेवाकेंद्र संचालिका राजयोगिनी बीके अनुराधा दीदी ने राजयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राजयोग सीखकर जीवन में नैतिक मूल्यों को धारण किया जा सकता है, जिससे परिवार, समाज और देश में सच्ची आत्मिक शांति, पवित्रता, प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनता है।

बीके पुष्पा ने बताया कि परमात्मा परमधाम का निवासी है। जब आत्माएं दुखी होकर उसे पुकारती हैं, तो वह उन्हें दुखों से मुक्त करने और मुक्ति व जीवन-मुक्ति प्रदान करने आता है।

इस प्रदर्शनी में बीके अखिलेश, बीके रामसेन, बीके उमाशंकर, बीके रामनारायण और बीके आरती सहित कई अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *