बेटे पर हमला होने पर अस्पताल में विलाप करती महिलांए।
करनाल के झिंझाड़ी गांव में शनिवार देर रात घर से कोल्ड ड्रिंक पीने निकले युवक पर 10 से 15 लोगों ने चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ युवक अपने घर पहुंचा। उसकी मां ने अपने घायल बेटे को करनाल ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाज
.
जानकारी के अनुसार, झिंझाड़ी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक शाम को घर से 20 रुपए लेकर कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए निकला था। थोड़ी ही देर बाद वह खून से लथपथ हालत में घर लौटा। उसकी मां बाला देवी ने बताया कि उसका बेटा शिवा बाहर निकला तो रास्ते में 10 से 15 लोगों ने मिलकर चाकूओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने एक के बाद एक कई वार किए, जिससे शिवा गंभीर रूप से घायल हो गया।

रात को इलाज के लिए युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन।
हमलावरों से दो साल से चल रहा था झगड़ा
मां बाला देवी ने बताया कि जिन लोगों ने उसके बेटे पर हमला किया, उनके साथ पिछले दो साल से झगड़ा चल रहा था। कई बार झगड़े की शिकायत भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि हमलावरों की ओर से लगातार धमकियां दी जा रही थीं कि “शिवा को खत्म कर देंगे। शनिवार को मौका पाकर उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

बेटे पर हमला होने के बाद विलाप करती मां।
खून से लथपथ हालत में पहुंचा घर, गली में टपकता रहा खून
हमले के बाद किसी तरह जान बचाकर शिवा घर पहुंचा। उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था और गली में खून की धार बन गई। परिजनों ने तुरंत ऑटो मंगवाया और उसे करनाल के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।