![]()
कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग, बालकनी के शीशे टूटे
लुधियाना के थाना डाबा इलाके में लोहारा पुल के नजदीक एक कारोबारी के घर के बाहर देर रात बदमाशों ने गोलियां चलाई। फायरिंग के दौरान कारोबारी के घर की बालकनी के शीशे बुरी तरह टूट गए और घर की दीवारों पर भी गोलियों के निशान मिले।
.
जानकारी के अनुसार, फायरिंग में लगभग 20 से 25 राउंड फायर किए गए। घटना स्थल से एक पर्ची भी बरामद हुई है, जिसमें गैंगस्टर कौशल चौधरी ग्रुप और 5 CR (करोड़) लिखा था। इस पर्ची से घटना को गैंगस्टर की फिरौती से जोड़कर देखा जा रहा है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके और जल्द कार्रवाई की जा सके।