![]()
नेशनल हाईवे 68 पर प्राइवेट बस और बोलेरो कैंपर के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कैम्पर आगे से पिचक गई।। कैंपर सवार ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
.
घटना बाड़मेर जिले के ग्रामीण थाने इलाके दामानियो की ढाणी के पास दोपहर करीब 2 बजे की है। सूचना पर थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट में शिफ्ट करवाया। फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जांच जारी है।
पुलिस के अनुसार- रामसर थाना इलाके के चाडी गांव निवासी पदमाराम पुत्र श्रीराम बोलेरो कैंपर में सवार होकर बाड़मेर शहर से भाड़खा गांव की तरफ से रहा था। तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। इससे पदमाराम के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। वहीं बस खलासी घायल हो गया। हादसे से बोलेरो कैंपर के परखच्चे उड़ गए।
सूचना पर ग्रामीण थाने के सीआई राजूराम बामनिया मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाकर कब्जे में लिया। वहीं मृतक के शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया।
थानाधिकारी राजूराम बामणिया ने बताया कि घटना को लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने पर आगे की कार्रवाई की गई जाएगी।