Panchkula Commissioner Municipal Corporation Paid Parking| Haryana News | कैमरे पर बोले थे पंचकूला कमिश्नर: ठेकेदार पर होगा एक्शन, पार्किंग ठेकेदार पर 1.25 करोड़ पर बकाया, नोटिस तक नहीं भेजा – Panchkula News

Actionpunjab
3 Min Read


पंचकूला नगर निगम हाऊस मीटिंग में मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस एमएलए चंद्र मोहन बिश्नोई।

हरियाणा के पंचकूला में नगर निगम हाऊस मीटिंग के एजेंडों को लेकर नगर निगम अधिकारी सीरियस नहीं है। नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने 6 अक्टूबर को हुई हाऊस मीटिंग में कहा था कि रिकॉर्ड कर लीजिए, ठेकेदार को नियम के अनुसार ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा। लेकिन अभी त

.

पंचकूला शहर के सेक्टर-8, 9 व 10 की मार्केट में पेड पार्किंग चल रही है। शहर की एकमात्र पार्किंग हैं, जहां पर शहर के लोगों को शुल्क देना पड़ा है। इसके अलावा पंचकूला शहर पार्किंग शुल्क से मुक्त हो चुका है। यहां के पार्किंग ठेकेदार पर करीब सवा करोड़ का बकाया है। 10 नवंबर से उसका टेंडर कार्यकाल खत्म किया जा रहा है। ऐसे में उस अवधि के 20 दिन पहले तक उससे शुल्क जमा नहीं करवाया गया है।

कांग्रेस MLA ने उठाया था मुद्दा

पंचकूला से कांग्रेस MLA चंद्रमोहन बिश्नोई ने मुद्दा उठाते हुए कहा था कि पार्किंग ठेकेदार को राहत पहुंचाई जा रही है। जिसके बाद नगर निगम कमिश्नर गुस्से में आ गए और बोले कि कैमरा ऑन कर रिकॉर्ड कीजिए, मैं कह रहा हूं, उसे नोटिस भी दिया जाएगा और रिकवरी भी होगी। लेकिन बैठक के 15 दिन बाद भी कोई रिकवरी का नोटिस भी ठेकेदार को नहीं भेजा गया है।

पंचकूला के सेक्टर की पार्किंग में कार ड्राईवर को शुल्क की पर्ची थमाते ठेकेदार का कर्मचारी।

पंचकूला के सेक्टर की पार्किंग में कार ड्राईवर को शुल्क की पर्ची थमाते ठेकेदार का कर्मचारी।

साल 2020 में शुरू हुई थी पेड पार्किंग

पंचकूला शहर सेक्टर-8, 9 व 10 की मार्केट में पेड पार्किंग की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। जिसके एक बार बंद भी किया गया लेकिन साल 2022 में इसे फिर शुरू कर दिया गया। नगर निगम के द्वारा निर्धारित शुल्क 5 व 10 रुपए से अधिक वसूली के आरोप भी लगे। ठेकेदार पर करीब डेढ़ करोड़ रुपए का बकाया भी हुआ। जब दबाव बना तो ठेकेदार ने 55 लाख रुपए जमा करवा दिए। 5 साल के लिए अलॉट हुआ था टेंडर

पंचकूला नगर निगम ने साल 2020 में तीनों पार्किंग का टेंडर 5 साल के लिए किया। 3 साल बाद अगले दो साल के लिए रिन्यू किया जाना था। नगर निगम ने अगस्त 2020 में पेड पार्किंग के लिए टेंडर ओपन किया था, लेकिन किसी भी एजेंसी ने रूचि नहीं दिखाई। दोबारा अक्टूबर में टेंडर जारी किया गया था। सेक्टर-8, 9 व 10 की मेन मार्केट को पेड पार्किंग बनाने से पहले केवल सेक्टर 14 में ही पेड पार्किंग थी।

जरूर होगा एक्शन : कमिश्नर

नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने कहा कि हाऊस मीटिंग के हर एजेंडे पर एक्शन लिया जाएगा दिवाली के बाद पार्किंग ठेकेदार को नोटिस भेज कर रिकवरी करवाई जाएगी। जो बात निगम हाऊस मीटिंग में कही थीं, उसे पूरा भी करवाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *