घायल बदमाशों को अस्पताल लेकर जाते हुए पुलिस।
अमृतसर देहाती पुलिस ने रविवार को अजनाला क्षेत्र के गांव रूड़ेवाल में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो वांटेड बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान काबू किया है। दोनों आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया ग
.
पुलिस के अनुसार, ये दोनों आरोपी कुछ दिन पहले अमृतसर देहाती के रमदास इलाके में एक वैल्डिंग करने वाले दुकानदार पर गोली चलाने की वारदात में मुख्य आरोपी थे। वारदात के बाद दोनों फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया था।

फायरिंग के बाद घायल बदमाश।
हथियारों की बरामदगी के दौरान चली गोलियां जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम दोनों को अमृतसर लेकर आई थी ताकि उनसे हथियारों की बरामदगी की जा सके। पुलिस टीम बदमाशों को रूड़ेवाल गांव के पास लेकर पहुंची। आरोपियों ने यहां हथियार छिपा रखे थे। आरोपिों ने उन्हीं हथियारों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत दोनों को काबू कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
जीवन फौजी गैंग से जुड़ाव की पुष्टि पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इन दोनों का संबंध पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जीवन फौजी से है। माना जा रहा है कि वे उसी गिरोह के लिए इलाके में सक्रिय थे और कई वारदातों में पहले भी शामिल रह चुके हैं।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता अमृतसर देहाती पुलिस के डीएसपी गुरविंदर सिंह औलख ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।