.
रविवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, जिसके कारण दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पूरे सप्ताह मौसम ऐसा ही रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दिन के समय तेज धूप का सिलसिला जारी रहेगा।
फिलहाल पूरे हफ्ते बारिश के आसार नहीं हैं मगर ठंड जोर पकड़ेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सप्ताह के अंत तक रात के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आएगी, जिससे सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी। वहीं मौसम में होने वाले परिवर्तन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। वहीं बच्चों-बूढ़ों को स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखने की सलाह दी है। ठंडक बढ़ने के साथ होने वाले मौसमी बदलावों से बचने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है।