Bihar Election 2025 LIVE Update; BJP JDU RJD Congress | congress Candidate List | दूसरे फेज के नामांकन का आज आखिरी दिन: कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 6 कैंडिडेट्स के नाम; PM मोदी 24 अक्टूबर को बिहार जाएंगे

Actionpunjab
5 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Bihar Election 2025 LIVE Update; BJP JDU RJD Congress | Congress Candidate List

46 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
बिहार चुनाव के दूसरे फेज के नामांकन के आखिरी दिन सभी पार्टियों के 34 से ज्यादा कैंडिडेट्स नामांकन भरेंगे। - Dainik Bhaskar

बिहार चुनाव के दूसरे फेज के नामांकन के आखिरी दिन सभी पार्टियों के 34 से ज्यादा कैंडिडेट्स नामांकन भरेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज के नामांकन का आज अंतिम दिन है। सभी पार्टियों के बचे हुए 34 कैंडिडेट दिवाली के दिन नामांकन करेंगे। कुटुंबा विधानसभा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और राजद प्रत्याशी सुरेश पासवान आज नॉमिनेशन भरेंगे।

इधर कांग्रेस ने रविवार देर रात चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 6 कैंडिडेट्स के नाम हैं। 3 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वाल्मीकि नगर से पार्टी ने सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को टिकट दिया है। सिकंदरा से विनोद चौधरी को कैंडिडेट घोषित किया है। पार्टी ने अबतक 60 कैंडिडेट्स का ऐलान कर दिया है।

पहले फेज के इलेक्शन को 2 हफ्ते का समय बचा है। इस बीच 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर रहेंगे। वे जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद समस्तीपुर और बेगूसराय में प्रचार और चुनावी सभी करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में 6 कैंडिडेट्स

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 6 कैंडिडेट्स के नाम हैं। चौथी लिस्ट में 3 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वाल्मीकि नगर से पार्टी ने सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा को टिकट दिया है। सिकंदरा से विनोद चौधरी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसके साथ ही कहलगांव से प्रवीण सिंह कुशवाहा को कैंडिडेट घोषित किया है।

58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसद बोले- अनंत सिंह को पीटकर भगाया, सम्राट चौधरी हत्या के आरोपी

भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राज कुमार सिंह (आरके सिंह) ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के अनंत सिंह, आरजेडी के सूरजभान सिंह को हत्या का आरोपी बताया है। उन्होंने लिखा है कि, ऐसे लोगों को वोट देने से अच्छा है चुल्लू भर पानी में डूब कर मर जाना।

03:27 AM20 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

30 अक्टूबर को PM मोदी की मुजफ्फरपुर-छपरा में रैली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने रविवार को बताया कि प्रचार की यह रफ्तार आगे 30 अक्टूबर को तेज होगी, जब प्रधानमंत्री मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभाएं करेंगे।

प्रधानमंत्री समस्तीपुर से शुरुआत करते हुए ताबड़तोड़ 12 रैलियां करेंगे। यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने का काम करेगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां जारी हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां जारी हैं।

03:24 AM20 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

AIMIM ने जारी की 25 कैंडिडेट्स की लिस्ट

AIMIM ने अपने 25 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी के बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान को अमौर से मैदान में उतारा है। AIMIM ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

03:23 AM20 अक्टूबर 2025

  • कॉपी लिंक

9 सीटों पर गठबंधन की पार्टियां आमने-सामने

RJD ने रविवार को अपनी पहली ऑफिशियल लिस्ट जारी की है, जिसमें नामांकन कर चुके 52 कैंडिडेट्स के नाम हैं। वहीं कांग्रेस ने अबतक 54 उम्मीदवार घोषित किए है। इसके बावजूद स्थिति यह है कि करीब 9 सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हैं। फर्स्ट फेज के 121 सीटों पर महागठबंधन के 125 प्रत्याशियों ने नामांकन किया हैं। 121 में राजद ने 72, कांग्रेस ने 24, लेफ्ट ने 21, वीआईपी ने 6 और आईआईपी 2 सीटों पर नामांकन किया है।

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *