दीपावली की पूर्व संध्या पर भीलवाड़ा शहर में भारत माता की महाआरती और महाकाल की भस्म आरती का आयोजन किया गया।सीताराम मार्केट एसोसिएशन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।महाकाल आरती टीम द्वारा बाबा महाकाल के भस्म आरती दर्शन ओर महाकाल मंदिर की तर्ज पर
.

आरती के दौरान फायर शो भी हुआ
भारत माता के प्रति प्रकट किया सम्मान
महाआरती में बड़ी संख्या में मार्केट एसोसिएशन के व्यापारी, जनप्रतिनिधि और धर्म गुरुओं ने मिलकर भारत माता के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान को प्रकट करते हुए आरती की।इस दौरान ढोल मंजीरे ओर ताशों से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की टीम महाकाल की तर्ज पर की गई आरती लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

भारत माता की आरती करते सांसद दामोदर अग्रवाल
एक दर्जन कलाकारों ने दी प्रस्तुति
शहर के सीताराम जी की बावड़ी चौराहा पर सीताराम मार्केट द्वारा मार्केट में आकर्षक लाइट ओर टेंट डेकोरेशन किया गया और दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत माता की महाआरती और महाकाल की भस्म आरती को एक दर्जन से ज्यादा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कई संगठन के पदाधिकारी,व्यापारी ओर आमजन आरती में शामिल हुए।

संतो का सानिध्य मिला ओर आमजन भी महाआरती में शामिल हुआ
संतो का मिला सानिध्य
आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी हंसाराम ओर सांसद दामोदर अग्रवाल का सानिध्य मिला।इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद आमजन महाआरती में शामिल हुए।सीताराम मार्केट को आकर्षक लाइट डेकोरेशन और सजावटी सामानों से सजाया गया।