Businessman’s wife dies under suspicious circumstances in Lucknow | लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत: बहन ने लगाए दहेज हत्या का आरोप, शादी में शामिल हुए थे कई बड़े नेता – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read



लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सीमेंट कारोबारी की पत्नी निकिता महाना (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के वक्त उसका पति घर में ही मौजूद था। मृतका की बहन ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

.

दिल्ली के मालवीय नगर की रहने वाली निकिता की शादी दिसंबर 2022 में कानपुर के जाजमऊ स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी सीमेंट कारोबारी से हुई थी। परिवार का लखनऊ के कृष्णानगर सेक्टर-डी में भी मकान है। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से ही निकिता को दहेज में ₹10 लाख की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। बहन मुस्कान ने बताया कि शनिवार को निकिता का पति उसे लखनऊ के मकान में लेकर आया था। दोनों किसी पार्टी में शामिल हुए और फिर रात में घर लौटे।

आरोप है कि देर रात पति ने ससुराल पक्ष को फोन कर सूचना दी कि निकिता ने फंदा लगा लिया है और वह उसे एक निजी अस्पताल लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही मायके वाले दिल्ली से रविवार दोपहर लखनऊ पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि निकिता की मौत हो चुकी है। मायके पक्ष ने पति के अलावा सास, ससुर और ननद पर दहेज की मांग पूरी न होने के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *