डोप टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के मामले में पकड़े गए आरोपी।
पंजाब के लुधियाना में डोप टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट बनवाकर असला लाइसेंस हासिल करने या रिन्यू करवाने वालों पर गाज गिर सकती है। पुलिस ने पिछले कुछ सालों में असला लाइसेंस लेने व रिन्यू करने वालों की फाइलें चेक करनी शुरू कर दी। यही नहीं पुलिस उनकी सूची बनाक
.
डोप टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट तैयार करने के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों से लुधियाना पुलिस दो दिन से लगातार पूछताछ कर रही है। उनसे पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि वो करीब सात साल से फर्जी रिपोर्ट तैयार कर रहे थे। पुलिस अब पुरानी फाइलों को भी खंगाल रही है कि उनमें से कितनी फर्जी रिपोर्ट लगाई गई थी।
पकड़ी गई फर्जी मोहरों वाली रिपोर्ट पर रहेगा फोकस
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से दो डॉक्टरों की मोहरें भी बरामद की। पुलिस ने अभी यह खुलासा नहीं किया कि आरोपियों ने किन दो डॉक्टरों की मोहरें बनाई थी। पुलिस अब असला लाइसेंस की उन फाइलों पर फोकस कर रही है जिनके साथ लगी डोप टेस्ट की रिपोर्ट पर ये मोहरें लगी हैं।

समीर वर्मा जानकारी देते हुए।
पुलिस सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से भी करेगी पूछताछ
डोप टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस की जांच टीम अब सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से भी पूछताछ करेगी। पुलिस डॉक्टरों से फाइलों पर किए गए हस्ताक्षरों को वेरिफाई करवाएगी। इसके अलावा डाक्टरों से यह भी पूछताछ होगी कि उनके पास नियमित तौर पर कौन कौन लोग डोप टेस्ट की रिपोर्ट पास करवाने के लिए आते थे।
मामले की तह तक जाएंगे: एडीसीपी समीर वर्मा
एडीसीपी समीर वर्मा का कहना है कि यह मामला बेहद गंभीर है। उनका कहना है कि आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे उनकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मामले की तह तक जाएंगे। जो भी नाम सामने आएंगे उनसे पूछताछ की जाएगी।