Varanasi News Operation Sindoor hits the Diwali market | दीपावली के बाजार पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का खुमार: खूब बिक रही रियल जैसी इको-फ्रेंडली गन, इलेक्ट्रानिक पटाखों की डिमांड – Varanasi News

Actionpunjab
2 Min Read


वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर की बंदूकों का क्रेज। इको-फ्रेंडली बंदूक।

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूरे देश ने गर्व महसूस किया। इस ऑपरेशन को हर व्यक्ति अपने साथ जोड़ना चाहता है। ऐसे में इस दीपावली वाराणसी के बाजारों में ऑपरेशन सिंदूर इको-फ्रेंडली गन की धूम है। एकदम रियल जैसी दिखने वाली इन गन को लोग सहर्ष खरीद रहे हैं और गर्व म

.

देखें तीन तस्वीरें…

वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर इको फ्रेंडली बंदूकों का क्रेज।

वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर इको फ्रेंडली बंदूकों का क्रेज।

लेने के लिए उमड़ रहे हैं खरीदार।

लेने के लिए उमड़ रहे हैं खरीदार।

लड़कियां भी दिखा रहीं हैं इंट्रेस्ट।

लड़कियां भी दिखा रहीं हैं इंट्रेस्ट।

ऑपरेशन सिंदूर गन का क्रेज वाराणसी के सिगरा इलाके में ऑपरेशन सिंदूर इको फ्रेंडली गन बेच रहे अशोक बताते हैं। इस बार हर कोई ऑपरेशन सिंदूर को इस दीपावली याद कर रहा है। अपने देश के वीर जवानों को सम्मान देने के लिए लोग ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी चीजें अपने घरों में सजाने के लिए ले रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष ऑपरेशन सिंदूर इको-फ्रेंडली गन का भी काफी क्रेज है। लोग इसे ले जा रहे हैं। जो हमारे स्पेशल आर्मी कमांडो ने यूज की थी वो बंदूक भी इस बार दिवाली बाजार में उपलब्ध है।

पर्यावरण के अनुकूल है गन अशोक ने बताया – इस गन से किसी भी प्रकार का पर्यावरण नहीं हो रहा है। यह पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल सामाग्रियों से तैयार की गयी है। साथ ही इसमें इको-फ्रेंडली गोली ही यूज हो रही है। इससे किसी भी तरह से प्रदूषण नहीं हो रहा है। लोग इन्हे ले जा रहे हैं। ये बंदूकें 500 से लेकर 2500 तक की हैं।

ग्राहकों ने भी सराहा दुकान पर बंदूक देख रहीं ज्योति ने कहा – ऑपरेशन सिंदूर को इस तरह हर कोई सम्मान देना चाह रहा है। आज ये बंदूक देखकर ये लगा ही नहीं कि रियल है या पटाखे वाली है। वहीं विक्की ने कहा – यह मेरा पहला एक्सपीरियंस है कि ओरिजिनल बंदूकों को डुप्लीकेट पटाखे वाली बंदूक बनाई गई है। जिसे ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *