Tight security arrangements in Jhajjar on Diwali Festival | झज्जर में दिवाली पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम: शहर और बॉर्डर पर पुलिस की चौकसी बढ़ी, बाजार में सिविल वर्दी में कर्मचारी तैनात – Jhajjar News

Actionpunjab
3 Min Read


झज्जर में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।

झज्जर में दिवाली पर्व के मद्देनज़र पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए पुलिस प्रशासन ने जगह-जगह नाके लगाकर चौकसी बढ़ा दी है। शहर की सीमाओं के साथ-साथ मुख्य बाज़ारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस

.

त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए झज्जर के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर सख्त नाका बंदी की गई है। आने-जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की पूरी तलाशी ली जाए और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

कमिश्नर के सख्त निर्देश

कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपराधियों या संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए ताकि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

झज्जर में शहर के बाहर लगे रेवाड़ी रोड़ पर वाहनों की चेकिंग करते ट्रैफिक एसएचओ वीरेंद्र कुमार।

झज्जर में शहर के बाहर लगे रेवाड़ी रोड़ पर वाहनों की चेकिंग करते ट्रैफिक एसएचओ वीरेंद्र कुमार।

नाकों पर पुलिस की सख्त निगरानी

झज्जर जोन में कुल 17 पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं। इन नाकों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ संबंधित थानों के एसएचओ भी खुद मौजूद रहकर चेकिंग अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वाहनों के कागज़ात, नंबर प्लेट और सामान की जांच की जा रही है ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन ने महिला पुलिस कर्मियों को बाजारों, पुराना बस स्टैंड रोड, मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक, पुराना बिकानेरी चौक और सार्वजनिक स्थलों पर तैनात किया है। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हेल्प डेस्क भी सक्रिय किए गए हैं।

झज्जर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे दिवाली के दौरान पटाखों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *