नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देशभर में 20 अक्टूबर को दिवाली मनाई गई। श्रीनगर से लेकर कन्याकुमारी तक दिवाली के मौके पर लोगों ने अपने घरों, मंदिरों और ऑफिस को दीयों और लाइट से रोशन किया। गणेश और लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने पटाखे जलाए।
कोलकाता के पंडालों में काली पूजा करके दिवाली मनाई गई। भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात जवानों ने बॉर्डर के तारों पर मोमबत्ती सजाई। वहीं, श्रीनगर के लाल चौक पर दीयों से ऑपरेशन सिंदूर लिखा गया। मुंबई में श्री समर्थ व्यायाम मंदिर के स्टूडेंट्स ने मल्लखंब का प्रदर्शन किया।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दीवाली की बधाई देते हुए कहा कि हम सब मिलकर कोशिश करें कि हर व्यक्ति, चाहे किसी भी धर्म या जगह का हो, शांति से रहे और देश की तरक्की में हिस्सा ले सके।
दुनिया के कई देशों में बसे भारतीयों ने दिवाली का त्योहार मनाया। लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली समारोह के दौरान आतिशबाजी हुई। वहीं, आस्ट्रेलिया के सिडनी में ओपेरा हाउस को सजाया गया।
देशभर से दिवाली की तस्वीरें…

प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई। उन्हें मिठाई खिलाई।

श्रीनगर में लाल चौक पर दिवाली के मौके पर लोगों ने दीयों से ऑपरेशन सिंदूर लिखा।

अगरतला में भारत-बांग्लादेश अखौरा चेकपोस्ट पर दीये लगाती BSF की महिला अधिकारी।

जयपुर के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के ऊपर आसमान में आतिशबाजी हुई।

अहमदाबाद में व्यापारियों ने भगवान की प्रतिमा के सामने अकाउंट बुक्स रखकर चोपड़ा पूजा की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में घंटेवाला शॉप पर इमरती बनाई।

प्रयागराज में लोगों ने आकाशीय दीपक भी उड़ाए।

कोलकाता के कई पंडालों में काली पूजा कर दिवाली मनाई गई।

CM ममता बनर्जी कोलकाता के कालीघाट में अपने घर पर काली पूजा से पहले दीये रखती हुईं।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लड़कियों ने पटाखे चलाए।

मुंबई में श्री समर्थ व्यायाम मंदिर के स्टूडेंट्स ने मल्लखंब का प्रदर्शन किया।

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर में हो रही विशेष पूजा में लोग शामिल हुए।

वाराणसी में गुरुकुल के छात्र दीये जलाते हुए।

दिल्ली की गीता कॉलोनी में पटाखे जलाती महिला।

जयपुर के अक्षरधाम मंदिर को दीयों से सजाया गया।

असम के गुवाहाटी में कॉटन यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट्स ने रंगोली के चारों ओर मिट्टी के दीये जलाए।

वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पुजारियों ने गंगा आरती की।

नागपुर में नेताजी फ्लावर मार्केट में पूजा के लिए केले के पत्ते खरीदता शख्स।
दुनियाभर से दिवाली सेलिब्रेशन की फोटो…

बांग्लादेश के ढाका में दिवाली के मौके पर बच्ची दीये रखती हुई।

लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर को सजाया गया।

ब्रिटेन के लंदन में श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली सेलिब्रेशन में महिलाएं शामिल हुईं।

आस्ट्रेलिया के सिडनी में ओपेरा हाउस को सजाया गया
————————————-
ये खबर भी पढ़ें…
मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई, कहा- सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटने पर ला दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई। वे एक दिन पहले यहां पहुंच गए थे। इस दौरान उन्होंने नौसैनिकों से बातचीत की।
यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी। कहा, “हमारा विक्रांत आज आत्मनिर्भर भारत और मेड इन इंडिया का बहुत बड़ा प्रतीक है। INS विक्रांत ने अभी पाकिस्तान की रातों की नींद उड़ा दी थी। जिसका नाम ही दुश्मन का चैन छीन ले, वो INS विक्रांत है।’ पूरी खबर पढ़ें…