Faridabad Roshan Nagar wife murder case Update | फरीदाबाद में पत्नी की हत्या, पति 4 माह से फरार: सीवरेज ​​​​​​​के लिए खोदे गड्ढे में दफना दिया था; ससुराल के 3 सदस्य जेल में – Faridabad News

Actionpunjab
5 Min Read


पिता के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति अरूण, फाइल फोटो।

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र के रोशन नगर में चार महीने पहले हुई विवाहिता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पति अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हत्या की वारदात को 21 अप्रैल को अंजाम दिया गया था, जबकि पुलिस ने 20 जून को घर के बाहर सीवरेज के लिए खोद

.

मृतका की पहचान तनु (28) के रूप में हुई थी, जो उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली थी। उसकी शादी साल 2023 में रोशन नगर निवासी अरुण के साथ हुई थी। अरुण का परिवार मूल रूप से यूपी के मैनपुरी का रहने वाला है और लंबे समय से रोशन नगर गली नंबर 1 के मकान नंबर 61 में रह रहा था।

पल्ला थाना पुलिस ने 20 जून 2025 को रोशन नगर की गली नंबर एक में घर के बाहर गड्ढे के अंदर से तनु का शव बरामद किया था

पल्ला थाना पुलिस ने 20 जून 2025 को रोशन नगर की गली नंबर एक में घर के बाहर गड्ढे के अंदर से तनु का शव बरामद किया था

शादी के बाद शुरू हुआ विवाद

तनु के पिता हाकिम के मुताबिक, उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर बेटी की शादी की थी, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज में और पैसे की मांग करते रहे। लगातार झगड़े के चलते तनु सितंबर 2023 में मायके चली गई थी। एक साल तक मायके में रहने के बाद अक्टूबर 2024 में पंचायत के हस्तक्षेप से उसे दोबारा ससुराल भेजा गया।

हत्या से सात दिन पहले रची साजिश

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार ससुर भूप सिंह ने कबूल किया कि तनु और परिवार के बीच लगातार झगड़ों से वह परेशान था। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उसने हत्या की योजना बनाई। उसने घर के बाहर सीवरेज के लिए गड्ढा खुदवाया और उसी में शव को दफनाने की योजना पहले से बना ली थी।

21 अप्रैल की रात को की गई हत्या

21-22 अप्रैल की रात घर में केवल भूप सिंह, उसकी बेटी काजल और बहू तनु मौजूद थे। पत्नी सोनिया शादी में शामिल होने यूपी गई हुई थी, जबकि बेटा अरुण कंपनी में ड्यूटी पर था। रात में जब सभी सो गए, तो भूप सिंह ने ऊपर के कमरे में जाकर सो रही तनु का चुन्नी से गला घोंट दिया। इसके बाद शव को उसी रात घर के बाहर खुदवाए गए गड्ढे में दबा दिया।

मृतिका तनु शादी के समय पति अरूण के साथ ( लाल रंग के गोले में)

मृतिका तनु शादी के समय पति अरूण के साथ ( लाल रंग के गोले में)

रेप के बाद की गई हत्या का खुलासा

पुलिस पूछताछ में भूप सिंह ने बताया कि हत्या से पहले तनु के पति अरुण ने उसके दूध में बेहोशी की दवा मिलाई थी। बेहोशी की हालत में अरुण ने उसके साथ रेप किया और बाद में चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

ऐसे खुला राज

23 अप्रैल को ससुराल वालों ने पुलिस को जानकारी दी कि तनु घर से लापता है। तलाश के दौरान तनु के पिता को घर के बाहर खोदे गए गड्ढे पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच में जब पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कराई, तो तनु का शव बरामद हो गया।

बहू के साथ रेप और चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने वाला ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

बहू के साथ रेप और चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने वाला ससुर भूप सिंह को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।

तीन गिरफ्तार, पति अब भी फरार

इस मामले में पुलिस अब तक ससुर भूप सिंह, सास सोनिया, और ननद काजल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लेकिन मुख्य आरोपी पति अरुण अब तक फरार है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामला डीएलएफ क्राइम ब्रांच के पास है और आरोपी पति की तलाश जारी है। चार महीने बीतने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *