आशीष| बागपत3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बागपत के खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के घिटोरा गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद एक परिवार पर हमला किया गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, गांव के ही कुछ लोग उनके मकान पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद फायरिंग की गई, जिसमें प्रवीण उर्फ कालू के पैर में गोली लगी। प्रवीण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद प्रवीण उर्फ कालू ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि बच्चों की मामूली कहासुनी के बाद आधा दर्जन से अधिक लोग उनके घर आए, गाली-गलौज की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।