Illegal liquor was being taken to Gujarat on Diwali | दीवाली पर गुजरात ले जा रहे थे अवैध शराब: 7 कारों में भरे 77 कर्टन जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, पाटिया थाना क्षेत्र का मामला – Udaipur News

Actionpunjab
2 Min Read


उदयपुर (जिला स्पेशल टीम)डीएसटी और पुलिस थाना पाटिया ने दीवाली त्योहार पर अवैध शराब की तस्करी मामले में 77 कर्टन राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की है। साथ ही 7 कार जब्त करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव ने बता

.

यह शराब गुजरात में तस्करी के​ लिए ले जाई जा रही थी। जब्तशुदा शराब और वाहनों का बाजार मूल्य करीब 70 लाख रुपए है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी चंदुलाल पिता वागा खराड़ी निवासी डबायचा पाटिया, राजू पिता बसु पाण्डोर निवासी जुवारवा पाटिया, सोमा पिता जीवा रावल निवासी राजनगर बलीचा, बंशी उर्फ बंशीलाल पिता जीवा निवासी बाबरी गुड़ा पाटिया को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ जारी है।

साथ ही 7 कार जब्त करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

साथ ही 7 कार जब्त करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुजरात ले जा रहे थे अवैध शराब पुलिस के अनुसार अवैध शराब की धरपकड़ के लिए पाटिया से गुजरात जाने वाले रोड पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान टीम ने एक के बाद आती कारों को रुकवाया। उनकी तलाशी ली गई तो उनमें शराब पड़ी मिली। पूछताछ में आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। ऐसे में शराब जब्त की गई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए आगे कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *