Woman’s body found hanging in Shahjahanpur | शाहजहांपुर में फंदे से लटका मिला महिला का शव: ससुराल पर हत्या का आरोप, पति से विवाद के बाद देवर के साथ रह रही थी – Shahjahanpur News

Actionpunjab
2 Min Read


शाहजहांपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर के जैतीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मदनापुर थाना क्षेत्र के नयागांव की रहने वाली 35 वर्षीय मोनी की शादी जैतीपुर थाना क्षेत्र के भिटारा गांव निवासी सेवाराम से हुई थी। पति से विवाद के बाद मोनी अपने दो बच्चों के साथ देवर रूपराम के साथ रह रही थी।

मंगलवार सुबह रूपराम घर से बाहर गए थे। इसी दौरान मोनी ने कमरे के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शव देखने के बाद तत्काल पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी।

मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने ससुराल पक्ष पर मोनी की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ससुराल पक्ष से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका का दस साल का बेटा रौनक और सात का रोनश है ।जिनका रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *