ludhiana snatching women chain bike rider | लुधियाना में बाइक सवार ने महिला को लूटा: सोने का लॉकेट छीना, पीड़िता नीचे गिरी, आरोपी फरार, जांच जारी – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read



आशा तिवारी को घसीटते हुए नीचे गिरा दिया।

लुधियाना के सत्संग घर रोड पर बीते दिन एक स्नेचिंग की वारदात सामने आई जिसमें बाइक सवार चोर ने एक महिला को गिरा कर उसके गले से डेढ़ ग्राम का सोने का लॉकेट छीन लिया। पीड़िता आशा तिवारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। आशा तिवारी ने बताया कि वह अपनी पड

.

तभी पीछे से एक बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति आया। पहले तो आरोपी ने दोनों महिलाओं को देखते हुए आगे बढ़ गया, फिर साथ ही पीछे लौटा और चेन पर झपट्टा मार दिया। झपटे के साथ आशा तिवारी को घसीटते हुए नीचे गिरा दिया गया, जिससे उन्हें चोटें भी आईं। मौके पर मौजूद पड़ोसन और कुछ नाबालिग बच्चियों ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह तेजी से बाइक लेकर फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने उठाया

आसपास के लोगों ने मदद की और आशा तिवारी को उठाकर सत्संग घर के पास लाया गया। घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें आरोपी पहले आगे बढ़ता दिख रहा है, दोनों महिलाओं को देखता है और फिर पीछे लौट कर स्नेचिंग कर के भाग जाता दिखाई दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि छीने गए लॉकेट का वजन लगभग डेढ़ ग्राम था।

घटना से घबराए स्थानीय लोग और महिलाओं में चिंता फैल गई है। आशा तिवारी ने रोते-बिलख कर बताया कि अचानक घसीटने के कारण उनकी त्वचा पर चोटें आई हैं और मानसिक रूप से भी वे दुखी हैं। स्थानीय लोग भी चाहते हैं कि इलाके में सुरक्षा बढ़ाई जाए और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग तेज की जाए। घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक जगहों पर सतर्कता की जरूरत को उजागर कर दिया है।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कराने के प्रति कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर संदिग्ध की पहचान और फरार बाइक के सुराग जुटा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *